रुड़की

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 60 शिकायतों में से 31 का मौके पर समाधान

मोहम्मद उस्मान हरिद्वार जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद उस्मान) हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 31 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण, राशन एवं सड़क से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button