सर्व धर्म सम्मान सर्व समाज सेवा के रूप में पहचाना जाता है पंजाबी समाज: डॉ० चिन्मय पांड्या
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी समाज के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी का चिन्मय पांड्या ने शांतिकुंज विश्वद्यालय पर पटका पहनाकर अपना आशीर्वाद देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी महासभा सुनील सेठी ने शांतिकुंज प्रमुख चिन्मय पांड्या का स्वागत कर जताया आभार। इस अवसर पर डॉक्टर चिन्मय पांड्या ने कहा कि पंजाबी समाज अपनी सेवा समर्पण बलिदान के लिए जाना जाता है गुरुगोविंद सिंह जैसे संतो ने विश्व को दिशा दिखाने का काम किया है जो प्रेरणादायक है उन्होंने हमेशा सर्व समाज का भला करने का संदेश दिया है। सुनील सेठी जैसे युवा को इस प्रदेश में ऐसी जिम्मेदारी मिलने पर हम उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शांतिकुंज पूरे विश्व में जानी मानी ऐसी समाजिक संस्था है जो हमेशा धर्म का मार्ग दिखाने का कार्य करती है लोगों में गायत्री मंत्र का उच्चारण करने की प्रेरणा को साकार करती है, ऐसी संस्था के जिन्होंने पूरे विश्व में जो क्रांति का उदय किया है वो सराहनीय है आज करोड़ों लोग इस संस्था का हिस्सा है मुझे खुशी है कि ऐसी संस्था हमें अपना आशीर्वाद देती है भैया जी ने हमेशा सर्व धर्म सम्मान करते हुए सर्व समाज का सम्मान किया है हमें इनके आशीर्वाद से अपने इस संगठन को बढ़ाने के लिए जनसेवा के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार महाजन, हरविंद्र सिंह उपस्थित रहे।









