पिरान कलियर

कलियर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सटोरिया दबोचा, पेट्रोल पंप विवाद में 3 युवक भी गिरफ्तार

जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में एक सटोरिये सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि हज हाउस पार्किंग के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से अनस मलिक (19 वर्ष) पुत्र सब्बू उर्फ शकील निवासी वार्ड नंबर-1 पिरान कलियर को सट्टा खेलाते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा डायरी, पेन और कुल 1820 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 53/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि रहमतपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर कुछ युवक सेल्समैन से विवाद कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर हंगामा और अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस ने राजीव कुमार (20 वर्ष) निवासी रहमतपुर, अंकित कुमार (22 वर्ष) निवासी शेखपुरा हरिजन बस्ती बेहट जिला सहारनपुर और राहुल कुमार (30 वर्ष) निवासी रहमतपुर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम कार्रवाई में व०उ०नि सुनील दत्त पंत, हे०का रविन्द्र बालियान, का० जितेन्द्र रावत, हो०गा अंकित कुमार, का० प्रकाश मनराल और हो०गा राजेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button