हरिद्वार

डा० विशाल गर्ग बने गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के संरक्षक

कर्मचारी हितों में संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे: डा० विशाल गर्ग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी डा० विशाल गर्ग को गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया है। सर्वसम्मति से संरक्षक चुने गए डा. विशाल गर्ग ने संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद उनके प्रेरणास्रोत हैं। कर्मचारियों के हितों के लिए काम कर रहे गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के प्रधान अवनीश कुमार, महामंत्री हीरा बिष्ट व अन्य सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर डा. विशाल गर्ग का स्वागत किया। प्रधान अवनीश कुमार ने कहा कि डा.विशाल गर्ग के संरक्षक बनने से यूनियन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व व्यवसाय अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, मनोज चैहान, शिवेन्द्र गहलोत, रविकांत, शुभम यादव, रवि पाल, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, सोनू कुमार, प्रलाहद, उत्तम सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील शर्मा, उदय राठी, विजय कुमार, रविकांत, अनूप कुमार, जोगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button