हरिद्वार

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम 9 जनवरी को मनाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, कनखल द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पिछले कई महीनों से अंतर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया है। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस 9 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूली स्तर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, कनखल के सभागार में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 9 जनवरी को विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआरबी कमांडेंट श्वेता चौबे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button