देहरादून

इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रविंद्र राठौड़

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग ने उत्तराखंड इकाई के लिए बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए रविंद्र राठौर को उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को एक नियुक्ति पत्र जारी कर राठौर को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पैरा पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में रविंद्र राठौर का अनुभव, समर्पण और योगदान सराहनीय रहा है। विशेष रूप से पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को संगठन ने महत्वपूर्ण बताया है। उनके नेतृत्व में न केवल खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है, बल्कि खेल में उत्कृष्टता और समावेशिता को भी बढ़ावा मिला है।

वहीं रविंद्र राठौर ने कहा कि जो मुझे इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसपर मैं खड़ा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाऊंगा।

उत्तराखंड़ प्रदेश में रविंद्र राठौर कई पदों पर भी रह चुकें है। साथ ही रणनीतिक दृष्टिकोण से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी, खिलाड़ियों के विकास कार्यक्रम सशक्त होंगे और पैरा पावरलिफ्टिंग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन उनके सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व की अपेक्षा करता है। इस नियुक्ति को उत्तराखंड में पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button