हरिद्वार

गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान की स्थापना प्रक्रिया को दिलाता है याद: रेखा नेगी

कुलदीप राय उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(कुलदीप राय) हरिद्वार। मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल न अध्यक्षा रेखा नेगी ने जानकारी देते हुये कहा कि भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारतीय इतिहास के अनुसार, 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। इस वर्ष भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस परेड राजपथ से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, गणतंत्र दिवस 2022 कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मनाया जा रहा है। 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो भारत सरकार और भारतीय नागरिकों की प्रक्रियाओं, शक्तियों, कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों और सिद्धांतों को निर्धारित करता है। यह दिन भारतीय नागरिकों को अपनी सरकार चुनने के लिए सशक्तिकरण/अधिकार के उत्सव का प्रतीक है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है, गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान की स्थापना प्रक्रिया को याद दिलाता है।

Related Articles

Back to top button