दो पुलिस अधीक्षक सहित छ: क्षेत्राधिकारियों के फेरबदल
हरिद्वार जनपद में तबादलों का सिलसिला जारी, दो दिन पूर्व भी हुए थे पुलिस अधिकारी इधर-उधर
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। हरिद्वार जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल द्वारा दो पुलिस अधीक्षक सहित छः पुलिस उपाधीक्षको के जनपद हरिद्वार में फेरबदल किए है। वहीं प्रशासनिक दृष्टि से यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने 2 दिन पूर्व भी हरिद्वार जनपद में 15 पुलिस अधिकारियों के फेरबदल किए थे जिसमें 11 निरीक्षक सहित चार उप निरीक्षको को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते जनपद हरिद्वार में तबादलों का सिलसिला जा रही है।










