हरिद्वार

रोशनाबाद स्थित जिला न्यायालय हरिद्वार को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ के बाद अब हरिद्वार में भी धमकी भरा ईमेल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड़ प्रदेश के कुछ जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ा देने की धमकी लगातार मिल रही है। जानकारी के अनुसार, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ के बाद अब रोशनाबाद स्थित जिला न्यायालय हरिद्वार को भी धमकी भरा ई मेल मिला है। जिला न्यायालय की आधिकारिक ई मेल आईडी पर भेजे गए एक धमकी भरे मेल ने प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। जिला जज के प्रशासनिक कार्यालय की ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया है। जिला न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। सिडकुल पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार चौहान की तरफ से इस संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को जानकारी दी गई। पत्र में लिखा है कि जिला न्यायालय के सरकारी ईमेल पर कोर्ट को धमकी से बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। वहीं सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है, ताकि पता किया जा सके की ईमेल कहां से भेजा गया है। वहीं,17 फरवरी मंगलवार को टिहरी, पिथौरागढ़ के बाद हरिद्वार जिला न्यायालय को धमकी मिला है। इस तरह से सिलसिलेवार तरीके से उत्तराखंड के तमाम जिला न्यायालयों को धमकी भरा मेल भेजा जा रहा है हालांकि, अभी तक मेल भेजने वाले का पता नहीं लगाया जा सका है।

Related Articles

Back to top button