महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में संस्था का अहम योगदान: एस साबरी
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट हमेशा असहाय परिवारों के कल्याण हेतु कार्यरत रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग स्थान पर कार्यशाला चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहा है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एस साबरी ने बताया कि संस्था ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट पिछले दस सालों से लगातार गरीब असहाय परिवारों की हर प्रकार से मदद करने में लगा है। इसी क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु और उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाओं को अपनी आजीविका कैसे बढ़ाई जाए और अपने घर परिवार को कैसे गरीबी मुक्त बनाया जाए, इस तरह की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया और महिलाओं को अपने घरों से क्या-क्या काम करने चाहिए और कैसे आगे बढ़ाना चाहिए इन सरी बातों और कार्यों को करने के लिए कार्यशाला में प्रयोग बताए गए हैं। और तमाम महिलाओं को समझाया गया कि भारत सरकार की स्कीम के तहत एनआरएलएम द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाकर उनको आगे बढ़ाया जा रहा है इन सभी बातों की जानकारी संस्था की कोषाध्यक्ष अंजुम फातिमा ने सभी महिलाओं को दी है।