राष्ट्रीय एकता व मानव धर्म को समर्पित सहारा दीप ट्रस्ट का निःस्वार्थ कंबल वितरण अभियान
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एकता और सर्व-धर्म समभाव की भावना को चरितार्थ करते हुए सहारा दीप ट्रस्ट ने कड़ाके की ठंड में एक बार फिर जन-कल्याण का महान जज़्बा दिखाया है। बीती रात, 29 नवंबर को लगभग 11:30 बजे, जब ठंड अपने चरम पर थी तो ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने हरिद्वार के पवित्र हर की पौड़ी क्षेत्र में कंबल वितरण का महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी विशेषता इसका भेदभाव रहित सेवा पर ज़ोर देना रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बिना किसी जाति या मजहब के भेद-भाव से उपर होकर हर वर्ग और हर समुदाय के ज़रूरतमंदों और निराश्रितों को गर्म कंबल वितरित किए है। ट्रस्ट के संस्थापक मोहम्मद सलीम ने ज़ोर देकर कहा कि यह कार्य केवल मानव धर्म और इंसानियत के नाते किया गया निःस्वार्थ कर्म है, जो सार्वभौमिक भावनाओं को प्राथमिकता देता है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता के संदेश को पुष्ट करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी प्राणी ठंड में ठिठुरने न पाए। उन्होंने इस पुण्य कार्य को व्यापक स्तर पर चलाने के लिए आम जनता से सहयोग का निष्ठावान निवेदन किया है। ट्रस्ट का कहना है, “आपका छोटा सा योगदान हमें हर मजहब, हर जाति के गरीबों, बच्चों और निराश्रितों तक यह जीवनदायी मदद पहुँचाने की शक्ति देगा। आइए, प्रेम और सेवा की डोर से जुड़कर इस नेक पहल में भागीदार बनें। सबका साथ, सबका विकास तभी संभव है जब हम मिलकर मानवता का धर्म निभाएं।











