उत्तराखंड

उधमसिंह नगर में कानूनी व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी

कई बड़ी कामयाबी हासिल करने में सफल रही ऊधमसिंह नगर पुलिस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ एक के कुशल नेतृत्व में जनपद भर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। इसमें अभी तक कई बड़ी कामयाबी हासिल करने में सफलता मिली है। वही मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में भी उधमसिंह नगर पुलिस लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जिले भर से आने वाले पीड़ितों की बात को गंभीरता से सुनते हुए न्याय दिलाने में भी पूर्ण रूप से मदद करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं अपनी पुलिस टीम के साथ स्वयं जिले भर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अवैध नशे की रोकथाम हेतु जनपद में अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अभी तक ऊधम सिंह नगर पुलिस को कई बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। जबकि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण ऊधम सिंह नगर में कई बड़ी वारदात होने की खबरें सामने आती हैं। लेकिन जनपद की तेज तर्रार पुलिस द्वारा कई बड़े अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए सलाखों के अन्दर भेजने में कामयाब रही है। जनपद पुलिस की तत्परता से कार्यवाही करने के परिणाम स्वरूप लूट, चोरी, जैसी घटनाओं को लेकर भी काफी हद तक सुधार देखने को मिला है। वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर भी रुद्रपुर, काशीपुर, जैसे बड़े शहरों में सीपीयू द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में कई बड़ी घटनाओं के खुलासे किए गए हैं। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जिले में पुलिस टीम द्वारा बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्साह वर्धन में सम्मानित किया जाता है। डॉ मंजूनाथ टी सी के कुशल नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के सेवाएं प्रदान करने पर कई सामाजिक संगठन एवं जिले गणमान्य लोगों द्वारा सराहना करते हुए सम्मान किया गया है। वहीं डॉ मंजूनाथ टीसी जो कि अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर रहते हैं। वहीं आने वाले फरियादियों की समस्या को स्वयं गंभीरता पूर्वक सुनते हुए तत्काल मदद दिलाने का प्रयास करते हैं। डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाते रहते हैं कि अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए एवं आए हुए पीड़ितों की समस्या को सुनते हुए मदद दिलाने का पूर्ण रूप से प्रयास किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button