हरिद्वार

भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए भी करें पानी की व्यवस्था: शबनम जहाॅ

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। गर्मी का मौसम भीषण आग बरसा रहा है। सामान्य तौर पर इतना गर्म मौसम किसी को नहीं भाता, लेकिन सृष्टि का चक्र तो चलता रहता है। मौसम बदलना एक आवश्यक क्रम है। जिससे बच पाना लगभग असंभव सा है। इस चिलचिलाती धूप में बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है। हम मनुष्य है, अगर गर्मी लगे तो भी बता सकते हैं और प्यास लगे तो भी। लेकिन ऐसा मौसम बेजुबान पशुु पक्षियों के लिए बहुत भारी पड़ जाता है। और कई पक्षी तो केवल गर्मी और प्यास के चलते अपना दम भी तोड़ देते हैं। इस ओर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। हम सभी को चाहिए की गर्मी के मौसम में घर के बाहर, छत पर और बालकनी आदि स्थानों पर पशु पक्षियों के लिए पानी जरूर रखना चाहिए। ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान जानवर बच सके। और पानी के साथ साथ दाना आदि भी रखें। यह उक्त विचार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों का ख्याल रखें। क्योंकि पशु पक्षियों का इंसानों के जीवन में अहम भूमिका है। अपने आसपास सावधानी के साथ पक्षी पशुओं को पानी के साथ साथ कुछ ना कुछ खाने के लिए आवश्यक दें। जिससे बेजुबान पशुु पक्षी भूख प्यास से बच सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंसानों की मदद करना पुणेे का कार्य है। उसी तरह बेजुबान पशु पक्षियों को भूखे प्यासे ना रहने देना भी बहुत ही पुण्य का कार्य है। इसे ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं।

Related Articles

Back to top button