देवभूमि उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में एक बार फिर खाकी हुई शर्मशार, आरोप
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ जहां प्रदेश की पुलिस को अनुशासन का पालन करते हुए अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जा रहे हैं, तो वहीं कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारी कर्मचारी मित्र पुलिस के नाम को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं एक बड़ा मामला ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता कोतवाली से सामने आया है जहां कोतवाली पुलिस टीम किसी मामले में एक पारिवर में गई थी जहां परिवार के साथ पुलिस टीम में शामिल एक कांस्टेबल धक्का मुक्की किए जाने पर एक बुजुर्ग महिला को धक्का दिया गया जिसमें बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई। जिसके बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों ने नानकमत्ता कोतवाली में तैनात एक कॉस्टेबल पर बुजुर्ग महिला को धक्का देने का आरोप लगाते हुए महिला के शव को कोतवाली के बाहर रख दिया और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई। वहीं महिला के परिजनों द्वारा नानकमत्ता कोतवाली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फ़िलहाल कांस्टेबल द्वारा बुजुर्ग महिला को धक्का देने के जो आरोप लगाए गए हैं उससे कहीं न कहीं उत्तराखंड मित्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।









