हरिद्वार

बांटने से बढ़ती है खुशियां: सुनील सेठी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पंजाबी समाज के सम्मानित साथियों सहित चंडी घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पर छोटे बच्चों उनके परिवारों को होली के रंग मिठाइयां पिचकारी उपहार बांट मनाई होली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा सुनील सेठी ने कहा कि होली का पर्व हर्षौल्लास खुशियों का पर्व है खुशियां बांटने से बढ़ती है हम हर वर्ष अपने साथियों के साथ होली को इसी रूप में विभिन्न बस्तियों में सभी साथियों की उपस्थिति में इस पर्व को मनाते है, हम सभी से अपील करते है कि होली के रंगों पर उन परिवारों को भी खुशियां बांटे जो इन खुशियों से वंचित रह जाते है। सेवा समर्पण भाव के साथ ही पंजाबी समाज सर्व समाज हित जरूरतमंदों के लिए प्रयासरत रहा है जो आगे भी इसी प्रकार अन्य आयोजनों पर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी समाज से जुड़े वरिष्ठ साथी हरविंद्र सिंह ने कहा कि इसी प्रकार सभी संगठनों को किसी न किसी रूप में ऐसे पर्वो पर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए जिससे हर व्यक्ति हर बच्चा खुशियों के साथ अपने त्योहार मनाए। हम सभी से अपील करते है कि होली को प्यार हर्षोल्लास के साथ मनाए नशे के सेवन से दूर रहते हुए भेदभाव भुला कर आपसी प्यार के साथ इस त्यौहार को मनाए। रफ ड्राइविंग तेज रफ्तार से होली के पर्व पर बचे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील मनोचा,रवि बांगा, प्रशांत लाम्बा, सौरभ अरोड़ा, अर्पण कोचर, अमित बजाज, मुरारी लाल बाधवा, मुकेश, लक्की अनेजा, ओमवीर सिंह, अजय अनेजा, भूषण लाल अरोड़ा, राकेश सिंह, दिनेश अरोड़ा, लाल, रवि अरोड़ा, सौरभ भाटिया, अमृत लाल अरोड़ा, दीपक मदान, गिरीश अरोड़ा सहित कई साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button