शिव महापुराण सभी पुराणों में श्रेष्ठ, अभिषेक करने से होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण: आचार्य सेमवाल
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूड़की। पुरानी तहसील स्थित ज्योतिष गुरुकुलम् में शिवमहापुराण कथा के तृतीय दिवस पर कथाव्यस आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने भगवान शिव के अभिषेक की महिमा बताते हुए कहा कि सभी देवताओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया और जो मनुष्य भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। दूध से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, घी से अभिषेक करने से सुंदर रूप मिलता है और शहद से अभिषेक करने से पारिवारिक सुख-शांति की प्राप्ति तथा घी से अभिषेक करने से लंबी आयु की प्राप्ति, दही से रुद्राभिषेक करने तीर्थ के जल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारियां नष्ट होती है।सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रु पराजित होते हैं तथा गौदुध से अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है। दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करने से तेज बुद्धि की प्राप्ति होती है।बेल-पत्र से अभिषेक करने से शांति की प्राप्ति होती है। कथा व्यास आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि गंगा जल से अभिषेक करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है, जो भक्त केवल गंगा जल से भगवान शिव का रोज अभिषेक करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान शिव गंगा जल के अभिषेक से विशेष प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर को गाय के दूध का अभिषेक भी विशेष प्रिय है। गौ,घृ त विशेष प्रिय है, गौ, दही भी विशेष प्रिय है तो भगवान शिव के अभिषेक में इनका ही प्रयोग करें। भगवान शिव का मक्खन से अभिषेक करने से भी मनोकामना पूर्ण होती हैं। कहा कि भगवान शंकर को अभिषेक प्रिय है सभी भक्तों को कलयुग में भगवान शंकर की साधना, अराधना व उपासना करनी चाहिए। कथा में राधा भटनागर, चित्रा गोयल, अदिति सेमवाल, सुलक्षणा सेमवाल, संजीव शास्त्री, रेनू शर्मा, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।