देहरादून

ऊधमसिंह नगर काशीपुर के सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT टीम गठित

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशों में किया जा रहा निष्पक्ष पारदर्शी एवं गहन परीक्षण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर काशीपुर के सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में जिले के कप्तान सहित कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी गम्भीर आरोप लगाए जाने से पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद से मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशों में SIT टीम गठित की गई है।

वहीं उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह आत्महत्या घटनाक्रम में विशेष अन्वेषण दल SIT गठित टीम द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना आई टी आई में पहुंच कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है। केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी के साथ ही SIT टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित थाना काठगोदाम से मृतक सुखवंत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन की प्रक्रिया भी बारीकी से की जा रही है। टीम द्वारा मृतक के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त फायर आर्म को फोरेंसिक परीक्षण हेतु FSL भेजा जा रहा है।

SIT की टेक्निकल टीम द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए ई मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त ई मेल में मृतक सुखवंत सिंह द्वारा विभिन्न स्थानीय लोगों एवं पुलिस के अधिकारियों कर्मियों पर कतिपय आरोप अंकित किए गए थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आयुक्त कुमाऊं मंडल द्वारा की जा रही मजिस्ट्रेट जांच के अतिरिक्त उक्त प्रकरण से संबंधित समस्त अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही आई जी STF की अध्यक्षता में गठित SIT टीम द्वारा ही की जाएगी। वहीं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा बताया गया कि SIT द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहनता के साथ परीक्षण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button