हरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकियों पर नई तैनाती

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। जनपद पुलिस में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है तथा नई तैनातियां दी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी लालढांग (कोतवाली श्यामपुर) नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र जखमोला को लालढांग चौकी से हटाकर प्रभारी चौकी सोत बी (कोतवाली रुड़की) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा को सोत बी चौकी से स्थानांतरित कर कोतवाली गंगनहर भेजा गया है। उपनिरीक्षक ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान को प्रभारी चौकी कोर्ट (कोतवाली सिडकुल) नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेन्द्र मंमगई को कोर्ट चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है।

अन्य स्थानांतरणों में उपनिरीक्षक शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, बबलू चौहान को कोतवाली सिडकुल से कोतवाली पथरी तथा महेन्द्र पुंडीर को कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह स्थानांतरण कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button