एसएसपी नवनीत सिंह ने झबरेड़ा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
व्यवस्थाओं पर संतोष नवनिर्मित आदर्श भोजनालय की सौगात
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज बुधवार में झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर सेरिमोनियल गार्द द्वारा आकर्षक सलामी दी गई, जिसके बाद निरीक्षण की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, कर्मचारी बैरक और भोजनालय का जायजा लेते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने गर्मियों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, नियमित किटनाशक छिड़काव और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह ने दस्तावेजों, रजिस्टरों और सीसीटीएनएस सिस्टम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रहें और निस्तारित प्रार्थना पत्रों को समय पर संबंधित कार्यालयों को भेजा जाए। साथ ही, सीसीटीएनएस से जुड़े उपकरणों की आवश्यकता होने पर तत्काल पत्राचार करने को कहा। अस्लाह निरीक्षण के दौरान जवानों से हथियारों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया साथ ही हेड मोहर्रिर को नियमित सफाई व प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए। वहीं मालखाने के निरीक्षण में मुकदमाती माल को वर्षवार व क्रमवार रखने, निर्णित मामलों के निस्तारण और लावारिस वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। निरीक्षण के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने थाने में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। एसएसपी ने विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी मुकदमों का गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए और थाना प्रभारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें।









