कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून में राजभवन घेराव के लिए कुच करते हुए
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून राजभवन को लेकर आज प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से देहरादून के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ईदगाह चौक स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल पर एकत्रित हुए, जहां देहरादून रवाना होने से पूर्व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के नाकामियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है किसान आत्महत्या कर रहे हैं तथा महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है।महिलाओं की हत्याओं से देवभूमि की पवित्रता भंग हो रही है। उन्होंने कहा कि अंकित हत्याकांड जैसे मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसे लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में जन आंदोलन चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में देवभूमि की सम्मानित जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आज देहरादून में राजभवन का घेराव ऐतिहासिक होगा।









