हरिद्वार

होली त्योहारों पर हुड़दंगियों, स्टंटबाजी ओर रफ ड्राइव करने वालो पर हो सख्त कार्यवाही: सुनील सेठी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने गुरुवार को पंजाबी समाज के प्रतिनधिमंडल के साथ हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को गुरुनानक जी का चित्र भेंट कर उनके नए कार्यकाल के बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की कि होली के त्योहारों के समय कुछ हुड़दंगी लोग गाड़िया बाइक बहुत तेज रफ्तार के साथ चलाते है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती है और सड़क पर आम राहगीर को परेशानी उठानी पड़ती है बाजारों में भी तेज रफ्तार तीन तीन लोग ड्राइव करते है ऐसे लोगों पर त्योहारों के समय सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजि ज्वालापुर अध्यक्ष पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि होली का पर्व हर्ष खुशियों से मनाने का पर्व है लेकिन कुछ लोग अपनी मस्ती में इस पर्व पर उत्पात मचाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालते है इसलिए प्रशाशन को समुचित व्यवस्था कर आम इंसानों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए। होली से दिन दिन पूर्व ही मुख्य बाजारों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे आम इंसान राहगीर को परेशानी न हो हुड़दंगियों पर पुलिस की मौजूदगी का एहसास हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, भूषण लाल, अमित बजाज, सौरभ अरोड़ा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button