रुड़की

जनपद हरिद्वार में अपनी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान कर रहे उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगई

राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस की सेवाएं प्रदान करने वाले हजारों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने पर सम्मान प्राप्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया है। आज भी उत्तराखंड में पुलिस महकमें में हज़ारों पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी खाकी की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस में 2015 बैच के उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगई जो अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी उप निरीक्षक ममगई जो कि वर्तमान में जनपद हरिद्वार में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जनपद हरिद्वार में अमानतगढ़ पुलिस चौकी, गंगनहर,भगवानपुर, कलियर, कनखल थाने के साथ ही एसआईटी में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। अपने उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में सेवाएं प्रदान करने वाले उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगई कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हरिद्वार में बड़े स्नान पर्व, कुम्भ मेला, चारधाम यात्रा,कांवड़ मेले जैसे बड़े पर्वों पर उप निरीक्षक बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ बखूबी सेवाएं देते हैं। उप निरीक्षक पीड़ितो को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करते हैं। अपने कुशल व्यवहार से पहचान बनाने वाले अपने उच्च अधिकारीयों को सम्मान देते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए तत्काल प्रभाव से मदद करने वाले उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगाई अपना फ़र्ज़ अदा कर रहे हैं। इनकी कार्यशैली से प्रभावित गणमान्य लोगों एवं पुलिस के उच्च अधिकारीयों द्वारा सराहना करते हुए कई बार सम्मानित किया गया है। वर्तमान में हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर रहते हुए सेवाएं प्रदान करने वाले उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगई को थाना झबरेड़ा के लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button