पिरान कलियर

भ्रष्टाचार मिटाने और युवाओं को रोजगार दिलाने का लिया संकल्प, सूरज सेवा दल ने कलियर से शुरू किया बड़ा अभियान

जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। सूरज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने मंगलवार को कलियर क्षेत्र का दौरा कर इंतेजार प्रधान के कार्यालय पर एक विशेष बैठक की। इस बैठक में दर्जनों स्थानीय समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और बेरोजगार युवाओं के लिए ठोस रोजगार योजनाओं को धरातल पर लाने को लेकर रणनीति बनाना रहा। रमेश जोशी ने कहा हमारा लक्ष्य केवल नारा देना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है। कलियर जैसे क्षेत्र, जहां युवा प्रतिभा की कमी नहीं है, वहां अवसरों की कमी एक बड़ा मुद्दा है। सूरज सेवा दल अब गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठित करेगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान को अब और अधिक गति दी जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक ईमानदार और जनसेवाभावी लोग संगठन से जुड़ें, ताकि हम मिलकर एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकें, जोशी ने कहा। रमेश जोशी ने कार्यकर्ताओ से जाना सुराज सेवा दल संगठन मे जुडने का कारण तो मींटिग मे मौजूद जावेद अंसारी ने कहा कि सुराज सेवा दल से जुडने का मुख्य कारण यह है कि आज के समय मे राज्य मे बीजेपी सरकार से जबाव देह का जो काम विपक्ष कांग्रेस को करना था वो काम सुराज सेवा दल कर रहा है।कहा जाये कि विपक्ष की भूमिका सुराज सेवा दल संगठन निभा रहा है।राज्य मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मोर्चा सुराज सेवा दल ने खोल रखा है इस काऱण लोग सुराज सेवा दल संगठन से जुड रहे है।जनपद हरिद्वार मे इंतजार प्रधान की लोकप्रियता जज्बे जोश से संगठन के लोग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ खडा होना जनपद हरिद्वार मे संगठन मे लोगो का जुडने का एक मुख्य कारण यह भी है। इस अवसर पर इंतेजार प्रधान ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, “सूरज सेवा दल जैसी संगठनात्मक शक्ति अगर जनसेवा के लिए आगे आती है, तो हम सभी को मिलकर इसमें भागीदारी करनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी दिशा की तलाश में है, और हम उन्हें वो रास्ता दिखाने का काम करेंगे। बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर भी प्रस्ताव पारित हुआ। सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए गए कि हर गांव, हर मोहल्ले में अभियान चलाकर लोगों को जोड़ें और संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में यह भी तय हुआ कि अगले महीने एक विशाल जनसभा का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं को मंच से उठाया जाएगा। बैठक में प्रमुख इंतजार प्रधान, नफीस अहमद, रईस अहमद,हाजी इरफान, सनव्वर अंसारी जावेद अंसारी, नौशाद अली, पंडित जावेद साबरी, डॉ उस्मान, साबिर राणा, फरमान मलिक, राव अर्सील, उस्मान पीरपुरा,पदम सिंह एडवोकेट, प्रवेज, मौ० नदीम, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button