स्वामी मोहनानंद गिरी बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
युवा वर्ग का सन्यास परंपरा में आना सनानत संस्कृति के लिए शुभ लक्षण: श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। श्री मां इच्छापूर्णि काली मंदिर ट्रस्ट के महंत स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गयी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में गुघाल रोड़ पाण्डेवाला ज्वालापुर स्थित श्री जी बैंकेट हॉल में आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज के संयोजन में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने वैदिक परंपरा अनुसार चादर विधि और पुष्प वर्षा कर महंत स्वामी मोेहनानंद गिरी का अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया। महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद गिरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा वर्ग का सन्यास परंपरा में आना सनानत संस्कृति के लिए शुभ लक्षण है। निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज युवा और विद्वान संत हैं और अखाड़े की उन्नति के साथ युवा वर्ग को सनानत धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज एवं भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज समाज में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान देंगे। नवनियुक्त महामंडलेश्वर मोहनानंद गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में सनातन धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में योगदान करेंगे। इस अवसर पर महंत प्रकाश पुरी, महंत वैराग्यानंद, महंत सतीश वन, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, गुरू मां अंजना देवी, महामंडलेश्वर स्वामी सरितानंद पुरी, स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी दिवाकर महाराज, महंत राज गिरी, स्वामी आनन्द वन, स्वामी रविपुरी डा.विशाल गर्ग, राजेश रस्तोगी, अमित सैनी, विश्वास सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।











