तनमय सिन्हा बने अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट, हरिद्वार का बढ़ाया मान
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शिवालिक नगर निवासी तनमय सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लेखा संस्था ‘एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) की सदस्यता प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। यह उपाधि भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के समकक्ष मानी जाती है और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।











