लक्सर

ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी के शिक्षकों व छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

मोहम्मद उस्मान हरिद्वार जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद उस्मान) मंगलौर। ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को साफ-सफाई का संदेश देना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। अध्यापकों ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह एक अच्छी आदत और नागरिक कर्तव्य भी है।

विद्यालय के चैयरमेन डॉ मौ उस्मान ने कहा कि इस प्रकार के अभियानों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस स्वच्छता अभियान की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की गई और इसे एक सराहनीय पहल बताया गया।

Related Articles

Back to top button