हरिद्वार

राष्ट्रीय सनातनी संगठन कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की पुण्य जयंती धूमधाम से मनाई गई

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय सलेमपुर चौक, बहादराबाद में परमपूजनीय संत शिरोमणि श्री रविदास जी की पुण्य जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एनएचआर भ्रष्टाचार एवं न्याय निस्तारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सैनी ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और समरसता के विचारों पर प्रकाश डाला। वहीं संगठन के जिला हरिद्वार मंत्री गौरव श्रीवास्तव ने मां गंगा एवं महाराजा भागीरथ के वृतांत को विस्तार से प्रस्तुत किया। जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए संगठन कार्यालय पर सभी महापुरुषों की जयंती नियमित रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उपस्थित सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, रश्मि चौहान, दुष्यंत सिंह पाल, कविता, सुकांशु कुमार, अनुज सैनी, नीरज, गौरव श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, नीरज चौहान, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button