देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी विभागों में आने वाले वीआईपी लोगों पर मेहरबानी आम जनता करती है घंटों इंतजार

आम आदमी घंटों प्रतीक्षा करने के बाद भी अधिकारियों से नहीं हो पाती मुलाकात

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी महकमों में आम आदमी सिर्फ तमाशा बन कर रह गया है, जो शेष में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां आवश्यक कार्य हेतु आम आदमी विभागीय अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखने के लिए घंटों इंतजार करते देखे जाते हैं। तो वहीं नेता मंत्री खुद को वीआईपी समझते हुए अधिकारियों के कक्ष में घंटों बैठे अपनी आवभगत करवाने में लगे रहते हैं। जिससे अधिकारी को आम आदमी की बात सुनने के लिए समय नहीं मिलता। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद आम आदमी निराश हो जाते हैं। उत्तराखंड के समस्त सरकारी विभागीय अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए समय देना चाहिए। जबकि कई बार वीआईपी लोग अधिकारी कार्यालय में घंटों घंटों तक बैठने के बाद प्रतीक्षा कर रही आम जनता को चिढ़ाते हुए निकल लेते हैं। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की जनता को ध्यान में रखते हुए सरकारी विभागों में व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए। जिससे प्रदेश का हर नागरिक अपनी समस्या अधिकारी के समक्ष रख सके व शीघ्र ही समस्या को हल किया जाए।

Related Articles

Back to top button