रुड़की

पूर्व मेयर गौरव गोयल की बढ़ती राजनीतिक व सामाजिक सक्रियता, जनता में बनी चर्चा का विषय, विधानसभा चुनाव की है तैयारी?

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल आजकल फिर से सामाजिक सक्रियता में पूरे जोर-शोर से लगे दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी ये सक्रियता लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरव गोयल जिस कार्यक्रम में भी जाते हैं लोग उनसे फिर से राजनीति में आने की सलाह देते हैं, जिस पर उनका जवाब होता है कि जनता की भावनाओं पर विचार कर जल्दी ही कोई निर्णय करूँगा। उनके अचानक सक्रियता होने से राजीतिक पंडित कयास लगा रहे हैं कि वे किसी न किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आगामी वर्ष 2027 के चुनाव से पूर्व उनके कांग्रेस में शामिल होने की खूब चर्चा हो रही है। रूडकी के वर्तमान राजनीतिक समीकरण के हिसाब से भी गौरव गोयल का चुनाव लड़ना फायदेमंद साबित हो सकता है, वैसे गौरव गोयल ने अभी अपने पत्ते खुल कर नहीं खोले है। लोगों का ये भी मानना है कि गौरव गोयल कोई बड़ा राजनीतिक धमाका कर सभी दलों को चौंका सकते हैं। बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा। साफ-सुथरी और ईमानदार छवि वाले गौरव गोयल यदि चुनाव में एंट्री करते हैं, तो ये उनके लिए शुभ संकेत हो सकता है, ऐसा भी लोगों का मानना है अब देखना यह होगा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस का दामन कब थामते हैं। लंबे समय तक भाजपा की राजनीति कर बाद में निर्दलीय चुनाव लड़े और कांग्रेस तथा भाजपा के उम्मीदवार को भारी वोटों से पराजित कर उन्होंने रुड़की के मेयर पद पर एक तरफा जीत हासिल की थी। खैर यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो इससे रुड़की के राजनीतिक समीकरण बदले हुए नजर आएंगे। रुड़की में लंबे समय तक वैश्य समाज का ही प्रतिनिधित्व रहा है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि अब रुड़की की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा?

Related Articles

Back to top button