हरिद्वार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है: बलबीर गुनियाल

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर गुनियाल ने मां गंगा की पावन आरती में सहभागिता कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बलबीर गुनियाल ने विधिवत रूप से गुरु रविदास जी के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने मां गंगा की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश और देश की उन्नति, सामाजिक एकता और भाईचारे की कामना की।

इस अवसर पर श्री बलबीर गुनियाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों का खुलकर विरोध किया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहां हर व्यक्ति समान हो, किसी के साथ भेदभाव न हो और सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिले।

आज के समाज के लिए भी प्रासंगिक हैं गुरु रविदास जी के विचार गुनियाल ने कहा कि आज के समय में भी गुरु रविदास जी के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता, सद्भाव और सामाजिक न्याय स्थापित किया जा सकता है।

गुरु रविदास जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button