जिला भाजपा कार्यालय पर सभी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री रहे मौजूद
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नहीं जिम्मेदारियां मिलने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल ने सभी मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने अंत्योदय के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर निरंतर कार्य कर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की निष्ठा और संगठन की एकजुटता ही हमारी विजय की सबसे बड़ी आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मड़ावर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे उपस्थित रहे।









