हरिद्वार

खबर पर लगी मोहर, करवा चौथ पर रहेगा अवकाश

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा करवाचौथ त्योहार पर महिलाओ के लिए अवकाश की घोषणा करके नारी सम्मान में एक स्वस्थ और अच्छी सोच का परिचय दिया है।

Oplus_16908288
वहीं आपको बता दें कि हरिद्वार की गूंज, HKG न्यूज पोर्टल ने करवा चौथ त्यौहार के अवकाश को लेकर प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था।

वहीं देर रात को राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व को लेकर शुकवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने को लेकर आदेश जारी किया है।
Oplus_16908288
वहीं उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित कर महिलाओं को तोफा दिया है। करवाचौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सरकार के इस निर्णय से महिला कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि अब वे अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक पर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह से मना सकेंगी। राज्य सरकार का आकाश का आदेश सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button