देहरादून

चर्चा: हरिपुर कलां की आबादी क्षेत्र में होटल की छत पर लगे टावर से हो सकती बड़ी दुर्घटना, प्रशासन कर रहा नजर अंदाज

कालोनी वासियों द्वारा पूर्व में देहरादून जिलाधिकारी को दिया गया था शिकायत पत्र

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून रायवाला थानाक्षेत्र हरिपुर कलां स्थित हिमालयन कालोनी में ब्रिज पैलेस होटल स्वामी ने नियमों को ताक पर रखकर होटल की छत पर टावर लगा दिया, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि हिमालयन कालोनी में भारी संख्या में घर मकान बने हुए हैं। आबादी क्षेत्र होने के कारण कालोनी वासियों द्वारा टावर लगाए जाने का विरोध किया गया था। लेकिन होटल स्वामी अपनी मनमानी करते हुए टावर लगाने पर अड़ा रहा। जिस पर हिमालयन कालोनी के लोगों ने देहरादून जिलाधिकारी से भेंट कर शिकायत पत्र दिया गया था। उसके बावजूद आज तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे होटल स्वामी ने टावर लगाकर प्रशाशन को भी ठेंगा दिखाया है। वहीं हिमालयन कालोनी के लोगों ने बताया कि यहां आबादी क्षेत्र होने के कारण दिन भर आवाजाही रहती है। वहीं एक निजी स्कूल भी है। जहां छोटे छोटे बच्चे भी होटल के सामने से गुजरते हैं। यदि टावर से भविष्य में कोई बड़ी घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। कालोनी वासियों ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत आबादी क्षेत्र में लगे टावर को हटाए जाने हेतु निर्देश दिए जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button