हरिद्वार

पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी: शबनम जहाॅ

नीटू कुमार हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ज्वालापुर में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। पैगंबर साहब की शान में अकीदतमंदों ने सरकार की आमद मरहबा.., मुख्तार की आमद मरहबा.., पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल, या रसूल…, मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम…जैसे नारे लगते हुए जुलूस भी निकाला हैं। और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जुलूस का तहेदिल से इस्तेकबाल कर सांप्रदायिक एकता का परिचय दिया और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भी वितरित की गई है। वही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन की उत्तराखंड प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) शबनम जहाॅ ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। और उनके नेतृत्व में महिलाओं ने ज्वालापुर स्थित घड़ी वाले पीर बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर देश में अमन चैन व सौहार्द की दुआएं भी की गई है। शबनम जहाॅ ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब अत्यंत मृदभाषी, सत्यवादी, न्यायप्रिय और धैर्यवान थे। उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी है। उनकी शिक्षाओं ने समाज में फैली बुराइयों का खात्मा किया है। इंसानियत को मोहब्बत का पैगाम दिया, एक दूसरे का सुख दुख समझने व सच्चाईपूर्ण जीवन व्यतीत करने की दिशा दिखाई है। शबनम जहाॅ ने यह भी कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने महिलाओं को भी बड़ा सम्मान दिया है। संगठन जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ बताया कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब ने फ़रमाया है कि तुम ज़मीन वालों पर रहम करो, तो अल्लाह तआला तुम पर भी रहम करेगा। अल्लाह के प्यारे रसूल ने सारी दुनिया को इंसानियत, समानता और भाईचारे का पैग़ाम दिया है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर साहब ने इंसानों को ज़िंदगी जीने का एक नया तरीक़ा और बेहतर सलीक़ा बताया है। लोगों को सही रास्ते पर चलने की तालीम भी दी है। उन्होंने सभी से पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने की अपील की है। जिससे समाज में फैलती बुराइयों पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर संगठन सलाहकार शारदा बेगम, संगठन महानगर हरिद्वार महामंत्री सलमा, संगठन महानगर उपाध्यक्ष सोनम, संगठन महानगर सचिव अफसाना, खुशबू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button