

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। द विज़डम ग्लोबल स्कूल ने शनिवार को अपने भव्य वार्षिक उत्सव को “वोंका’ स वर्ल्ड ऑफ़ विज़डम” की मनमोहक थीम पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर विल्ली वोंका की जादुई दुनिया में बदल गया। रंग, रचनात्मकता, संगीत, नृत्य और सीखने की खुशी से भरपूर। वहीं छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन, आत्मविश्वास और कल्पनाशक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर की शोभा बढ़ाने पहुंचे विशिष्ट अतिथि मदन कौशिक विधायक, आदेश चौहान विधायक रानीपुर, महापौर किरण जैसल, मेजर डी.पी सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज, रावल, गंगोत्री धाम से रावल, डॉ. ईश्वर भारद्वाज डीन देव संस्कृति विश्वविद्यालय, जस्टिस कंवर सेन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। सभी अतिथियों ने थीम और प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को आगे भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुआ। वहीं इसके बाद प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों थीम आधारित नृत्य, संगीत, नाटक और वोंका की दुनिया से प्रेरित चरित्रों की अद्भुत झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने ऊर्जा, अभिव्यक्ति और टीमवर्क के साथ वोंका की कल्पनाओं को मंच पर जीवंत कर दिया। वार्षिक उत्सव की यह जादुई शाम सभी के लिए अविस्मरणीय रही।











