रुड़की

सुनहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल, वटवृक्ष स्थल पर यज्ञ कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आर्य समाज नंद विहार तथा शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच की ओर से शहीदी दिवस पर सुनहरा स्थित वट वृक्ष स्थल पर श्रद्धांजलि यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्मारक स्थल वट वृक्ष पर हुए श्रद्धांजलि कार्य सभा में सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा, गोसंरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। आचार्य सुनील शास्त्री तथा ऋषिपाल सैनी के ब्रह्मत्व में हुए कार्यक्रम में यजमान डॉक्टर निशांत वर्मा, दीक्षा वर्मा, सुधीर चौधरी तथा सुमित चौधरी रहे, इसके पश्चात ओम ध्वजारोहण किया गया। संचालन प्रधान हरपाल सिंह आर्य सैनी ने किया। कार्यक्रम में आर्य समाज की भजनोंपदेशक मनिता आर्य, गौतम, चेतराम, बलजौर व सुंदरलाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और स्वामी श्रद्धानंद की क्रांति पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अतिथि के रूप में पहुंच सभी शहीदों का स्मरण किया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा, गोसंरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।इस मौके पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, युवा समाजसेवी प्रणय प्रताप सिंह, समाजसेवी का रोमा सैनी, पप्पू कश्यप हाथी बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधान हरपाल सिंह आर्य सैनी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button