हरिद्वार

अवैध सागौन लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक समेत 54 नग बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में खानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सागौन की लकड़ी की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 54 नग सागौन की लकड़ी और एक ट्रक भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना खानपुर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान बीती रात चौकी बालावाली, जो उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित है पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी भरी हुई मिली। जब चालक और उसके साथी से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

Related Articles

Back to top button