ऊधमसिंह नगर खटीमा कोतवाली पुलिस अवैध नशा कारोबार पर कस रही शिकंजा
खटीमा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर पुलिस को मिली सफलता, अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को दबोचा
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं खटीमा सीओ विमल रावत के नेतृत्व में खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगाम लगाने में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें खटीमा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं चौकी प्रभारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में अवैध नशे कारोबारियों पर अभियान के तहत कड़ी नजर रखी जा रही है। जिस क्रम में 21 जनवरी को चकरपुर चौकी में शिव मंदिर ग्राउंड के पश्चिमी रास्ते से एक संदिग्ध अभियुक्त को हिरासत में लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से 3.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जिस पर आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध थाना खटीमा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम अमन सिंह राणा पुत्र दिनेश सिंह राणा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम नॉगवानाथ बिसोटा पो0 चकरपुर थाना खटीमा ऊधम सिंह नगर बताया। वहीं सी०ओ विमल रावत ने बताया कि किसी भी तरह से अवैध नशे के कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।









