देहरादून

ऊधमसिंह नगर पुलिस नशा तस्करों पर कर रही कड़ी कार्यवाही

नानकमत्ता थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में पुलिस नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रही है। वहीं ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में व नानकमत्ता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें मंगलवार को थाना नानकमत्ता पुलिस टीम थाना क्षेत्र में एक गश्त पर निकली थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम सिद्धानवादिया में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला से पूछताछ कर तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस को महिला के पास से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं आरोपी महिला के विरुद्ध नानकमत्ता थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं नानकमत्ता थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी तरह से अवैध नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ जमुना पत्नी स्व० गुरमेज सिंह निवासी ग्राम सिद्धानिवदिया थाना नानकमत्ता बताया। महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल नवनीत सिंह, हेड कांस्टेबल काली सैलाल, कां० शुभम सैनी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button