देहरादून

ऊधमसिंह नगर पुलभट्टा थाना पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी सफलता पर पुलिस महानिदेशक द्वारा की गई सराहना

बड़ी खबर: 4 कुंतल 34 किलो गांजे के एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें अभी तक उत्तराखंड पुलिस को कई बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध नशे की रोकथाम हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें जिले में काफी हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं आज ऊधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें एक बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय तस्कर को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस क्रम में विशेष अभियान के अंतर्गत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कल देर रात को की गई संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक आयशर कैंटर वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। जिसमें वाहन की चेकिंग करते ही पुलिस टीम के होश उड़ गए। वाहन में भारी मात्रा में पलास्टिक के बैग पाए गए। जो कि गांजे से भरे हुए थे। जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर द्वारा बताया गया कि बैगों में 04 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा है जिसकी कीमत 01 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से ड्राईवर है। जो अक्सर उत्तराखंड से झारखंड ,उड़ीसा , बिहारआदि राज्यों में सामान ले जाता है और लौटते समय वाहन में नशे की खेप लाता है। इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एसी लेकर झारखंड गया था तभी वापसी में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर वाहन में गांजा से भरे पलास्टिक के बैग लेकर लौट रहा था। ताकि गांजे को उधम सिंह नगर क्षेत्र में महंगे दामों में बेचा जा सके। इस संबंध में पुलभट्टा थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम राजू अली पुत्र रहमत अली उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिलवा, थाना फ़रदान जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया। वहीं पुलिस द्वारा वांछित सुरेश गुप्ता की जानकारी ली जा रही है। वहीं ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हासिल करने पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। व कार्यवाही में शामिल समस्त पुलिस टीम को नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा नशे के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि हासिल किए जाने पर बताया कि ड्रग्स के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा अभियान को बल प्रदान करने वाली एक बड़ी उपलब्धि है जो उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह एसटीएफ, उप निरीक्षक के०जी मठपाल, उप निरीक्षक बृजभूषण गुररानी, हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, कांस्टेबल मोहित वर्मा, हेड कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट, कांस्टेबल गुरवंत सिंह शामिल रहे। वहीं पुलभट्टा थाना पुलिस टीम में प्रदीप मिश्रा थानाध्यक्ष पुलभट्टा, उप निरीक्षक पंकज कुमार, अ०उप निरीक्षक प्रताप सुयाल, कां० दीपक बिष्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button