उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर चलाया सफाई अभियान
यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच समन्वय से संपन्न हुआ कांवड़ मेला: विकास त्यागी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विकास त्यागी ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। ओम पुल सहित तमाम घाटों पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई की गयी है। विकास त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों में बहुत ही अच्छा समन्वय रहा है। जिससे विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला सकुशल सम्पन हुआ है। हरिद्वार आये करोड़ों की संख्या में कावड़ियों का स्वागत भी किया गया। मेला संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग घाटों पर फैली गंदगी को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चला रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विकास त्यागी, एसडीओ भारत भूषण, विनीत सैनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 23 जुलाई को संपन्न हुए कांवड़ मेले में साढ़े चार करोड़ शिवभक्त कावड़ियंे देश के अलग अलग राज्यों से विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी पर गंगा जल लेने पहुंचे थे। कांवड़ियों के वापस लौटने के बाद घाटों, मैदानों, कांवड़ पटरी मार्ग पर फैले टनों कचरे को साफ करने के लिए प्रशासन की और से बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की देखरेख में चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी विभाग, सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं।