हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार सलेमपुर स्थित शिव सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड अल्प संख्यक आयोग सदस्य डॉ सुरेन्द्र जैन के प्रथम बार आगमन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में पहुंचे उत्तराखंड अल्प संख्यक आयोग सदस्य डॉ सुरेन्द्र जैन द्वारा ट्रस्ट की उन्नति के लिए मार्ग दर्शन दिया गया। Oplus_16908288
वहीं अपनी कविताओं को प्रस्तुत करते हुए उपस्थित बच्चों व समस्त साथियों को जाति धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा चिकित्सा समानता व विशेष रूप से बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। वहीं डॉ सुरेन्द्र जैन द्वारा समाज में बढ़ते नशे पर भी चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक करने एवं शिक्षा चिकित्सा पर कार्य करने पर ध्यान देने के लिए कहा गया। वहीं शिव सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बताया कि डॉ सुरेन्द्र जैन उत्तराखंड अल्प संख्यक आयोग सदस्य के साथ ही जाने माने कवि लेखक भी हैं जो कि सरल स्वभाव के धनी हैं। आज शिव सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर प्रथम बार आगमन पर उनके द्वारा मार्ग दर्शन किया गया जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा वहीं बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। Oplus_16908288
इस अवसर पर लूषण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ सागर कुमार पाल राष्ट्रीय सचिव, सोहन पाल प्रजापति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, शिवाली मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ल, रूमा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुकेश मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बिट्टू सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोनू कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता, नितेश शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, रविंद्र ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता, मीनाक्षी सैनी वरिष्ठ कार्यकर्ता, वंदना शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता, ज्योति प्रजापति, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।