देहरादून

उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास

विजुअल आर्ट्स में बनीं पहली अंतरराष्ट्रीय महिला जूरी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देवभूमि की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय कला जगत में उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है, वह उत्तराखंड की पहली महिला कलाकार बन गई हैं जिन्हें विजुअल आर्ट्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य के रूप में चुना गया है। जानकारी के अनुसार सुलभा को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित प्रथम SCO यूथ डेल्फी गेम्स के लिए इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है। सुलभा जोशी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच होने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह आयोजन कला और संस्कृति के माध्यम से वैश्विक एकता को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा मंच है। वहीं इस बाबत पर अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुलभा जोशी ने कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उनकी कला यात्रा पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरित रही है। सुलभा का यह चयन राज्य की अन्य उभरती महिला कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

Back to top button