हरिद्वार

वीर प्रताप चौहान बने कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के अतिरिक्त अध्यक्ष

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई के निर्देश और उत्तराखंड सेवादल के राज्य प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह व उत्तराखंड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी की संतुष्टि पर वीर प्रताप चौहान को हरिद्वार का अतिरिक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और अपेक्षा की गई है कि अपनी कड़ी मेहनत व लगन से उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस पार्टी को शक्तिशाली संगठन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे। वही नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के अतिरिक्त अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान ने शीर्ष नेतृत्व करने वालेे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार का अतिरिक्त अध्यक्ष पद की जिस जिम्मेदारी से मुझे नवाजा गया है। उस जिम्मेदारी को कर्मठता, इमानदारी से निभाकर सेवादल संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर पार्टी की सेवा भी की जाएगी। और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया जाएगा। और पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। गरीब, मजदूर भाजपा सरकार में अपने परिवार का पालन पोषण करने में भी असमर्थ हो चुके हैं। और अब हतैश हो चुकी जनता उत्तराखंड में परिवर्तन चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब समय नजदीक है इस पूंजीपति सरकार को 2022 विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना होगा और पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी होगी। तभी उत्तराखंड राज्य का विकास और सर्व समाज का भला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button