खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान
राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों का पालन करते हुए समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। जिसमें खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के नेतृत्व में खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज खटीमा कोतवाली उप निरीक्षक किशोर चन्द्र पंत द्वारा अपनी टीम के साथ पीलीभीत मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें आने जाने वाले समस्त वाहनों की बारीकी से जांच की गई। वहीं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संबंधित कागजात आदि की जांच की गई। उप निरीक्षक किशोर चन्द्र पंत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आज पीलीभीत मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेल्मेट पहने तीन सवारी पाए जाने पर चालान किए गए। उप निरीक्षक किशोर चन्द्र पंत ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। वहीं उन्होंने बताया कि पूर्णागिरी यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु खटीमा मार्ग से गुजरते हैं जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सकुशल एवं सुरक्षित यात्रा करवाने हेतु पुलिस द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक किशोर चन्द्र पंत कोतवाली खटीमा, कां0 महेश आर्या, कां0 नरेन्द्र सिंह बोरा, हो0गा0 सुदेश सिंह शामिल रहे।