महादेवपुरम–रावली में सिडकुल पुलिस की सख्ती, ड्रोन निगरानी में चला सत्यापन अभियान
407 लोगों का सत्यापन, 50 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई, पांच लाख रुपए के चालान
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने महादेवपुरम और रावली महदूद क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 407 लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 50 मकान मालिकों के खिलाफ कुल 5 लाख रुपये का चालान किया गया।














