Video: अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्ती, कनखल क्षेत्र में चला अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट ने खुद संभाल रखा है मोर्चा, अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई जारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। मंगलवार को हरिद्वार स्थित कनखल के चौक बाजार क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की टीम ने दुकानदारों की ओर से सड़कों पर किए गए अतिक्रमण पर सख्ती की और कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। प्रशासन की टीम को देखकर कई दुकानदार आनन फानन में अपना सामान अंदर करते हुए नजर आए, तो कई अधिकारियों से ही झगड़ने लगे।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहानम चौहान ने कहा कि कनखल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थी। सड़कों पर अतिक्रमण होने के चलते आम जनता को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

हरिद्वार जिला प्रशासन और नगर प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की लोगों ने बहुत प्रशंसा करी और कनखल में कई व्यापारियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि हम प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे, कनखल की जनता ने इस अधिग्रहण को हटाने पर जिला प्रशासन नगर प्रशासन जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया है।
कनखल चौक बाजार सतीघाट और पहाड़ी बाजार में कई दिनों से लोगों ने जबरदस्त अतिक्रमण कर रखा था, और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी यदि बाहर से आने वाले व्यापारी इसका विरोध करते हैं या स्थानीय लोग विरोध करते तो अतिक्रमण करने वाले उनसे लगातार बदतमीजी करने पर तुले हुए थे, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने से स्थानीय लोगों ने और बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है।









