लक्सर

Video: भाजपा सभासदों का नगर पालिका में हंगामा, अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नाराज़ सभासदों का कहना है कि नगर की मूलभूत समस्याओं को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है, जबकि जरूरी कार्यों को छोड़कर ऐसे कामों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं जो धरातल पर मौजूद ही नहीं हैं। बता दे लक्सर नगर पालिका में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब भाजपा सभासदों ने अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सभासदों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत है और नगर पालिका में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर में कई जगह सड़कों, नालों और नालियों की सख्त जरूरत है। इस संबंध में उन्होंने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को लिखित रूप से अवगत भी कराया, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन कार्यों की नगर में आवश्यकता नहीं है, नगर पालिका द्वारा उन्हीं कार्यों के टेंडर अल्पकालीन में जारी कर दिए गए हैं, जबकि कई काम ऐसे हैं जो कागजों में दिखाए जा रहे हैं लेकिन जमीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

Oplus_16908288

इसके अलावा सभासदों ने अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पिछले पांच दिनों से नगर पालिका कार्यालय नहीं आए हैं और आज भी सुबह 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button