Video: कोतवाल के नेतृत्व में कोतवाली में भगीरथ प्रयास फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, पुलिस-पत्रकारों ने दिखाया उत्साह
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए कोतवाली परिसर में भगीरथ प्रयास फाउंडेशन द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का नेतृत्व कोतवाल प्रवीण सिंह ने किया, जिसमें पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और स्थानीय पत्रकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। इस दौरान लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बनते है।









