Video: बृज होली की तर्ज पर हरिद्वार मे मनाया जायेगा सप्त दिवसीय होली मोहत्सव: आचार्य विकास जोशी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। हिंदू धर्म में देश के मुख्य त्योहारों में से एक होली का त्योहार आने वाला है और होली के त्योहार को लेकर एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती हैं. इस बार होलिका दहन पर्व 13 मार्च को होने वाला है तो धुलंडी 14 मार्च को खेली जाएगी। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला ये पर्व अबीर-गुलाल की बौछार और आपसी प्रेम का संदेश देता है। लेकिन होली से पहले होलिका दहन की परंपरा और भी खास है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इस शुभ अवसर पर कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। खासतौर पर तुलसी से जुड़े उपाय जीवन में धन, शांति और सकारात्मकता लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
वहीं आचार्य विकास जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बृज होली की तर्ज पर हरिद्वार मे सप्त दिवसीय होली महोत्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिहर मंदिर नया हरिद्वार रानीपुर मे अयोजित सप्त दिवसीय फाग मोहत्सव का आगाज 7 मार्च से होगा। जिसमे वृन्दावन के तर्ज पर श्री बांके बिहारी जी संग होली मनाई जाएगी ओर हर दिन अलग अलग होली उत्सव रहेगा।
7 ता० गायन होली व फूलो की होली उत्सव रहेगा।
8 ता० लट्ठ मार होली उत्सव रहेगा।
9 ता० लड़ू मार होली उत्सव रहेगा।
10 ता० रंग भरनी एकादशी उत्सव रहेगा।
11 ता० केसर इत्र व फूलो की होली उत्सव रहेगा।
12 ता० गुलाब इत्र व गुलाब पुष्प होली उत्सव रहेगा।
13 ता० अबीर गुलाल होली उत्सव रहेगा।
यह सभी होली बिहारी जी संग खेली जाएगी जिसमे हज़ारो भक्त ओर श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।